फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रूडियावास में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान

Mon, 05 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव रूडियावास की बनी में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। लावारिस हालत में मिला महिला के शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला के साथ मारपीट कर किसी ने उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

सूचना पाकर साल्हावास पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह सूचना ग्रामीण क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर की जा रही है ताकि अज्ञात मृत महिला के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया है। एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झज्जर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका के आंख पर चोट के निशान हैं। इसके अलावा गले में चुन्नी भी है। पुलिस शव की पहचान में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें