संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर के निकट लगते नया गांव के खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गह में रखवा दिया है। राहगीरों ने मामले की सूचना झज्जर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गई।पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं।
पुलिस को नया गांव निवासी पवन ने दी थी कि रविवार को को नया गांव के पास खेतों में एक व्यक्ति की शव पड़ा हुआ है। जांच के बाद अब शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है।
जांच अधिकारी प्रवीन कुमार का कहना है कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के पुलिस थानों में भी मामले की जानकरी दे दी गई है।