झज्जर। गांव रायपुर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और गांव के सार्वजनिक स्थल पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए सुरक्षा कवच हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण को केवल औपचारिकता न मानें बल्कि इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बनाएं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का भरोसा दिलाया। संवाद