21jjrp07- बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा के पहुंचने पर शपथ लेते ग्रामीण। स्रोत-संस्था
झज्जर। बाल विवाह मुक्ति रथ ने शनिवार को रामपुरा, जौंधी, गिरावड, महराणा, छारा, मातन, बिरधाना में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाई। महिला सरबती ने कहा कि यह रथ यात्रा हमारे समय में चली होती तो हम भी पढ़ पाते और कहीं ना कहीं अफसर बनने के बाद रिटायरमेंट पेंशन ले रहे होते। रामपुरा सरपंच राव बीरेंद्र ने कहा कि गांव में लड़कियों की शिक्षा का स्तर कम है। रथ यात्रा से हमारा समाज प्रभावित होगा और लड़कियों के पढ़ाई के अवसर बढ़ेंगे। मौके पर राजीव दलाल, कर्मजीत छिल्लर, संदीप जांगड़ा, सविता, रणवीर सिंह, पूनम मौजूद रहे। संवाद