फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसीपी डा अर्पित जैन ने किया मैजिक शो का शुभारंभ

Fri, 21 Jun 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर का मैजिक शो आयोजित किया गया। वीरवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैजिक शो का शुभारंभ डीसीपी डॉ. अर्पित जैन ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में विभिन्न मंचों पर मनोरंजन के साधन लोगों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन परिवार संग मैजिक शो देखना एक अलग ही आनंद की अनुभूति देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे अधिक से अधिक गैजेट्स का प्रयोग कर रहे हैं, जिनका उनके जीवन पर दुष्प्रभाव भी पड़ता है। ऐसे में यह जरूरी है कि बच्चों को इन गैजेट्स के दुष्प्रभावों से बचाने व जादुई कलाओं से जुड़ी हमारी समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए इस प्रकार के मनोरंजन आयोजनों से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जादू भारत की एक अद्भुत कला है, इसे जीवंत रखने के लिए हरेक व्यक्ति को रुचि के साथ इस विधा को देखना चाहिए। सरकार द्वारा भी जादू कला के उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। जादूगर शंकर ने कहा कि मैजिक शो में हाथ की सफाई और स्वस्थ मनोरंजन का बेहतरीन समागम होता है। उन्होंने बताया कि इस कला को अपनाने का उनका संकल्प दुनिया के अंदर अपनी अलग पहचान बनाना रहा है। इस मौके पर डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, जूनियर सम्राट शंकर जगदपाल सिंह, एआईपीआरओ मनप्रीत सिंह, एआईपीआरओ बेरी डॉ. अश्वनी कुमार, प्रबंधक राकेश कटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें