फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बिरोहड में बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, उसके शरीर पर टायर के निशान मिले हैं। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शव की पहचान सोनू पुत्र रोहताश निवासी बिरोहड के तौर पर हुई है। वह अविवाहित था। मृतक के भाई एवं शिकायकर्ता जितेंद्र ने बताया कि बिरोहड-भागवी मार्ग पर पहलवा जोहड के मोड़ पर उसके भाई के एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी।
जब मौके पर पहुंचे तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। मातनहेल चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन चालक अपना वाहन लेकर फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें