फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने सुनी समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
27jjrp03- लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान ​शिविर में लोगों की ​​शिकायत सुनते डीसी व अन्य। 
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को समाधान शिविर में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल नेे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। वहीं,पीपीपी, पेंशन और राजस्व मामलों से जुड़ी 15 शिकायतें शामिल रहीं। समाधान शिविर में डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है ताकि जनता का प्रशासन पर भरोसा और ज्यादा मजबूत हो।
शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि जिले में उपमंडल स्तर पर भी प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि वे इन शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चौकसे आई ए एस, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी अखिल कुमार, बीडीपीओ राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें