फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन का किया निरीक्षण

Sat, 25 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : नव निर्मित लघु सचिवालय परिसार का दौरा करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल। स्रोत सू
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शुक्रवार को बादली उपमंडल के निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन का निरीक्षण किया। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि निर्माण कार्यों की अंतिम चरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि उपमंडल लघु सचिवालय परिसर के निर्माण से बादली उपमंडल के नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से एक स्थान पर प्रशासनिक और अन्य विभागीय सेवाएं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी प्रमुख विभागों की शाखाएं एक ही परिसर में सेवाएं देंगी। जिससे सरकारी सेवाओं की सुगमता और पारदर्शिता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए ताकि उपमंडल लघु सचिवालय को जल्द जनता की सेवा में समर्पित किया जा सके। इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें