रोहतक। जिले में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। सुबह-शाम का तापमान ठंड का एहसास करवा रहा है। वहीं दिन में निकलती धूप तपा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान के बराबर है। आगामी तीन दिनों तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। केेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है। संवाद