फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर जिले को सर्वोपरि बनाने के लिए सरल पोर्टल पर डाटा रखें अपडेट : उपायुक्त

विज्ञापन
अधिकारियों की मीटिंग लेते डीसी जितेंद्र कुमार दहिया। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरल पोर्टल के माध्यम से प्रदत्त सेवाओं में और अधिक तेजी लाते हुए कदम बढ़ाए जाएं। पोर्टल पर अपडेट डाटा रखते हुए समयावधि में कमी लाने में सभी अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से करें। उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सरल पोर्टल, सीएम विंडो व एसएमजीटी से संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक ले रहे थे। बैठक में उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने सरल पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं व योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि झज्जर जिला का राज्य भर में उल्लेखनीय स्थान है। झज्जर जिले को अग्रणी बनाने में सभी का अहम योगदान है, ऐसे में नियमित सरल पोर्टल पर अपडेट करते हुए सभी अधिकारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल पर आने वाले आवेदनों का आरटीएस के तहत समयबद्ध सीमा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय पोर्टल पर जिले का स्कोर बेहतर है और सुधार करते हुए हमें जिले को आगे लाना होगा। उन्होंने बताया कि सरल केंद्र में 20 मिनट से अधिक समय न लगे इसके लिए प्रयास करें ताकि जिले का स्कोर अच्छा बना रहे।
विज्ञापन

देरी करने पर ट्रेड सर्टिफिकेट कैंसिल करें : उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिले में वाहन पंजीकरण संबंधित कार्य में देरी न हो इसके लिए वाहन डीलर की ओर से तुरंत प्रभाव से पोर्टल पर अपडेट करवाया जाए। यदि किसी भी रूप से डीलर की ओर से ढिलाई बरती जाती है तो संबंधित एसडीएम की ओर से उसे सचेत किया जाए और फिर भी लंबित प्रक्रिया अमल में लाई जाती है तो उस डीलर का ट्रेड सर्टिफिकेट तक कैंसिल कर दिया जाए। उन्होंने लंबित ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया को भी पूरा करने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें