फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई में कार्यरत प्रशिक्षकों का डाटा होगा ऑनलाइन, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी

Mon, 02 Mar 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश की सभी सरकारी व निजी आईटीआई में कार्यरत प्रशिक्षकों का डाटा अब ऑनलाइन होगा। एक क्लिक पर उनकी पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रणाली माॅड्यूल बनाया गया है। इसके तहत प्रशिक्षकों को अपनी जानकारी डालनी होगी। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में शिल्पकार प्रशिक्षण योजना पाठ्यक्रमों के लिए एनसीवीटी एमआईएस पोर्टल काम न करने के कारण स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल को बनाया गया था। एनसीवीटी एमआईएम पोर्टल की जानकारी एसआईडीएच पोर्टल पर स्थानांतरित कर दिया गया।
इसी के तहत प्रशिक्षण प्रबंधन को मजबूत करने, प्रशिक्षकों की उपलब्धता में कमियों को दूर करने को लेकर एसआईडीएच पोर्टल पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन को मंजूरी दी गई हैं। इसके तहत सभी सरकारी व निजी आईटीआई में कार्यरत प्रशिक्षकों का 30 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद जिन प्रशिक्षकों ने अपना सत्यापन किया होगा उनकी मैपिंग का काम किया जाएगा। यह काम एक से 30 अप्रैल तक होगा। इसके बाद एक मई को सीट मैट्रिकस 2026 रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह संबंधित संस्थाओं में कार्यरत प्रशिक्षकों जिसमें नियमित, अनुबंधित या गेस्ट जो भी हो, उनके एसआईडीएच पोर्टल के एनआईएमएस माड्यूल पर पंजीकरण के लिए दस्तावेज तैयार रखे और समय पर रजिस्ट्रेशन करवाया जाए।
इसके तहत शिक्षकों की यूनिट आईडी बन जाएगी जिससे उनका पूरा ब्यौरा होगा। आईटीआई झज्जर एट गुढा के प्राचार्य जीतपाल ने बताया कि मुख्यालय की तरफ से प्रशिक्षकों के रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें