फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दानोदा की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

Sat, 15 Feb 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 65 : विजेता दानोदा टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते कांग्रेस नेता दीपक देशवाल व अन्य। स्र
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा के राजीव गांधी स्टेडियम में 10 से 13 फरवरी तक अंडर-17 पंचायती फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच दानोदा महेंद्रगढ़ और कृष्णनाथ क्लब बलंबा रोहतक की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन

इसमें दानोदा की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में प्रदेश की अलग-अलग स्थानों की 18 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता दीपक देशवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बाबा आशानंद क्लब के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। दीपक देशवाल दुल्हेड़ा ने फाइनल मैच में खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच की शुरुआत करवाई। फाइनल में दानोदा की टीम ने बलंबा की टीम को 2-0 से हराकर फुटबॉल टूर्नामेंट अपने नाम किया। दीपक देशवाल दुल्हेड़ा व मोनू सरपंच ने दानोदा की विजेता टीम को 21000 रुपये का नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बलंबा की टीम को 15000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दुल्हेड़ा की टीम तीसरे नंबर पर रही। बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट हार्दिक देशवाल को चुना गया। इस मौके पर मेनेको देशवाल फुटबॉल कोच, प्रिंस, रवि, अभि, विनीत, अश्वनी, लक्ष्य, मोहित, अभिषेक, विशाल, मोनू सरपंच, जयवीर कोच, हवा सिंह, हार्दिक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें