फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: देसी स्वाद से भरपूर दही भल्ले...

विज्ञापन
28jjrp04- अकेहड़ी मदनपुर निवासी संगीता के तैयार ​किए गए भल्ले। स्रोत-परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
जायका...
विज्ञापन




हरियाणा में तीज पर्व की बात हो या विवाह शादी का उत्सव हो और दही भल्लों की बात न हो, यह मुमकिन नहीं है। उड़द की दाल के नरम भल्ले, गाढ़ा दही और तीखी-मीठी चटनी का मिश्रण स्वाद को और चटपटा कर देता है। अकेहड़ी मदनपुर की संगीता इस रेसिपी में देसी अंदाज में बनाती हैं। संगीता बताती हैं कि उन्होंने यह रेसिपी अपने गांव धनौंदा जिला महेंद्रगढ़ में अपनी मां कैलाश और पिता डाक्टर रामप्रताप से सीखी है। घर में बच्चों की फरमाइश पर वे दही भल्ले बनाती हैं। आस-पड़ोस की महिलाएं भी उनसे सीखने आती हैं।



सामग्री

भल्ले बनाने के लिए-

उड़द की दाल - 1 कप (बिना छिलके वाली)

मूंग की दाल- 1/4 कप

हरी मिर्च और अदरक - बारीक कटे हुए

नमक - स्वादानुसार

हींग - एक चुटकी

तेल - तलने के लिए

परोसने के लिए-

दही- 500 ग्राम (ताजा और गाढ़ा)

चीनी - 2 बड़े चम्मच (दही में मिलाने के लिए)

इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी

मसाले - भुना जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला

गार्निश - बारीक कटा हरा धनिया, अनार के दाने और सेव

बनाने की विधि
सबसे पहले उड़द और मूंग की दाल को अच्छे से धोकर कम से कम 5-6 घंटे या पूरी रात के लिए भिगो दें। पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें। अब इसे एक ही दिशा में कम से कम 8-10 मिनट तक हाथ से फेंटें। हाथों को थोड़ा गीला करें और छोटे-छोटे गोले तेल में डालें। इन्हें सुनहरा भूरा होने तक तल लें।इसके बाद दही को एक छलनी से छान लें या अच्छे से फेंट लें ताकि वह एकदम स्मूद हो जाए और इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। अब एक प्लेट में 2-3 भल्ले रखें और ऊपर से ढेर सारा दही डालें। अब इसके ऊपर इमली की चटनी और हरी चटनी डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता, अकेहड़ी मदनपुर

28jjrp04- अकेहड़ी मदनपुर निवासी संगीता के तैयार किए गए भल्ले। स्रोत-परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें