सब्जी मंडी के बाहर दुकानों के आगे मार्केट कमेटी द्वारा बनवाए गए गोल निशान।
- फोटो : Bahadurgarh
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सब्जी मंडी में दुकानों के बाहर मार्केट कमेटी द्वारा कुछ-कुछ दूरी पर चूने से गोल निशान बनाए गए हैं। इन निशानों के बीच करीब चार फुट की दूरी रखी गई है। ऐसे में सामान लेने के दौरान लोगों के बीच कम से कम चार फीट की दूरी रखने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कोई भी कोरोना वायरस की चपेट में नहंी आए। इस मौके पर गोल निशान में खड़े लोगों ने कहा कि लोगों में संक्रमण को बचाने की दृष्टि से यह बेहतर प्रयास है। इससे लोग अपनी जगह पर खड़े होकर इंतजार कर सकते हैं और संक्रमण की चपेट में आने की संभावना भी कम रहेगी।
मेडिकल स्टोर पर स्वयं एक मीटर की दूरी बनाकर खड़े हुए लोग
क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर पर लोग मास्क व सैनिटाइजर व अन्य दवाईयां लेने के लिए पहुंचे। जहां लोग खुद ही एक मीटर की दूरी पर लाइन में खड़े रहे। अगर इसी तरह से लोग अपनी सुरक्षा खुद करें तो किसी भी बीमारी से बच सकते हैं। वहीं मेडिकल स्टोरों के बाहर पुलिस भी लोगों को समझाने में लगी हुई है। पुलिस ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया।
मार्केट कमेटी सचिव उमेश दांगी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। मार्केट कमेटी की तरफ से सब्जी मंडी में दुकानों के आगे गोल निशान बनाए गए हैं ताकि वहां मौजूद लोगों के बीच आपस में दूरी रहे। सामान भी आसानी से खरीदा जा सके।