बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय कन्या मिडिल स्कूल में चोरों ने मिड डे मील कक्ष का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जब स्कूल में पहुंचा तो मिड-डे मिल के कक्ष का दरवाजा टूटा हुआ मिला। चोरी होने की सूचना दुजाना थाने में दी। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल की कार्यावाहक इंचार्ज सुनीता ने बताया कि चोरों ने मिड डे मील कक्ष का ताला तोड़कर दो सिलिंडर व सामान चोरी कर लिया। चोरी होने की शिकायत दुजाना थाने में दी हैं। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि दुजाना स्कूल से सिलिंडर व सामान चोरी होने की शिकायत मिली हैं। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। संवाद