फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: साइकिल रैली निकाल मतदान के प्रति जागरूक किया

Sun, 19 May 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : साइकिल रैली निकालते स्वयंसवेक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा साइकिल रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया गया। स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी इतिहास प्रवक्ता राकेश वत्स ने स्वयंसेवकों को मोबाइल वोटिंग के बारे में भी बताया। स्वयंसेवकों ने अपने हाथ में पोस्टर लेकर स्कूल से रेलवे स्टेशन तक साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली का नेतृत्व हार्दिक, हर्ष, गौरव कौशिक ने किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सैनी ने स्कूल में बने हुए बूथ का निरीक्षण करने आए कर्मचारियों को स्वयंसेवकों से मिलवाया। मौके पर स्कूल के मनोवैज्ञानिक प्रवक्ता रविंद्र, हिंदी प्रवक्ता जोगिंदर सिंह और संजय मलिक, गणित प्रवक्ता अनिल अहलावत, पवन काजला और दिनेश भारद्वाज, भौतिकी प्रवक्ता सुरेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें