फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार सितंबर को झज्जर पहुंचेगी साइकिल मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में नशा मुक्त हरियाणा बनाने की सार्थक पहल के तहत आयोजित की जा रही साइकिल मैराथन (साइक्लोथॉन) चार सितंबर को जिला झज्जर की सीमा में प्रवेश करेगी। डीसी शक्ति सिंह ने अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी देते हुए कहा कि साइकिल मैराथन में ज्यादा से ज्यादा जिलावासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी करें। साइकिल मैराथन का चार सितंबर को रात्रि ठहराव झज्जर में होगा और पांच सितंबर की सुबह झज्जर से रेवाड़ी रोड होते हुए आगे बढ़ेगी। बैठक में एसपी डॉ. अर्पित जैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एक सितंबर से 25 सितंबर तक चलने वाली इस साइकिल मैराथन को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल से एक सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साइकिल मैराथन का चार सिंतबर को झज्जर जिले में आगमन पर स्वागत किया जाएगा। चार सितंबर की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। डीसी ने कहा कि साइकिल मैराथन रैली में ज्यादा से ज्यादा जिलावासियों को हिस्सा लेना चाहिए। इसके लिए वेबसाइट उदय डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करवाएं। विभाग पंजीकरण के लिए युवा वर्ग को जागरूक करें। मैराथन को लेकर स्कूल व कॉलेजों के बच्चों सहित जिला के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि हरियाणा सरकार की ओर से यह पहल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ही शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि साइकिल मैराथन के रूट पर जगह-जगह नशे के खिलाफ अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें जिला के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। मैराथन चार सितंबर को रोहतक जिले के काहनौर से झज्जर के उपमंडल बेरी पंहुचेगी। बेरी से जहाजगढ़ होते हुए झज्जर आएगी। पांच सितंबर को झज्जर से रेवाड़ी रोड पर दादनपुर, माछरौली, कुलाना होते हुए जिला रेवाड़ी में प्रवेश करेगी।
नशामुक्त जिला बनाने में सहयोग दें
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि समाज का हर वर्ग को इस साइकिल मैराथन में हिस्सा लें, ताकि हम अपने जिले को नशा मुक्त झज्जर बना सके। किसी भी सूरत में झज्जर जिला में नशे को नहीं पनपने देंगे। नशा युवाओं के जीवन को बर्बाद कर देता है। एसपी ने कहा कि नशे की लत पूरे के पूरे परिवार को तबाह कर देती है। साइकिल मैराथन रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। इस अवसर पर नगराधीश परवेश कादियान, डीएसपी शमशेर सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें