फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में होगा साइकिल व जोगिंग ट्रैक, निर्माण शुरू

Thu, 16 Apr 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ के बाईपास किनारे बनाया जा रहा साइकिल व जोगिंग ट्रैक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में पहले साइकिल और जोगिंग ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बाईपास के साथ लगती सेक्टर 13 की जमीन पर बन रहे इस प्रोजेक्ट पर करीब डेढ़ करोड़ की राशि खर्च होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


दोनों ट्रैक बाईपास किनारे पकौड़ा चौक से लेकर नहर तक सेक्टर-37 के सामने एचएसवीपी के सेक्टर-13 की जमीन पर बनाए जा रहे हैं। साइकिल ट्रैक की लंबाई 1555 मीटर और जोगिंग ट्रैक की लंबाई 1575 मीटर निर्धारित की गई है।

एचएसवीपी के एसडीओ कृष्ण मलिक ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और आने वाले कुछ महीनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


ट्रैक के साथ सुरक्षा के मद्देनजर चहारदीवारी भी की जा रही है ताकि साइकिल चलाने और जोगिंग करने वाले लोग सुरक्षित रह सकें। इस परियोजना से शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा।



सेहत के लिए वरदान है साइकिलिंग
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सदस्य एवं साइकिलिस्ट दीपक छिल्लर ने बताया कि साइकिल को लेकर अब सोच तेजी से बदल रही है। यूरोप के कुछ देशों में साइकिल का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। इनमें नीदरलैंड पहले स्थान पर है। अब कई विकसित देश साइकिल की उपयोगिता को समझ चुके हैं क्योंकि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साइकिलिंग अर्थव्यवस्था के लिए भी काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें पेट्रोल का प्रयोग नहीं होता है। बहादुरगढ़ में साइकिल ट्रैक बनना सराहनीय कार्य है और फायदेमंद है। ब्रह्मशक्ति अस्पताल के निदेशक डाॅ. मनीष शर्मा बताते हैं कि साइकिलिंग व्यायाम का एक अच्छा माध्यम है। रोज 30 मिनट तक साइकिलिंग करना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। साइकिल चलाने से हृदय की मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं और रक्त का अच्छा संचार होता है। साइकिल चलाने वालों को गठिया, मोटापा, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसे रोगों से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें