फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
07jjrp09- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। साइबर पुलिस ने टेलीग्राम के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को निवेश के नाम पर लाभ का लालच देकर फंसाते थे। आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और कई बारकोड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों में भिवानी के सुई गांव निवासी किस्मत, जींद के अलेवा गांव निवासीह राहुल, हिसार की लेबर कॉलोनी निवासी राहुल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित नाथाडोई तहसील धामपुर निवासी मुकुल और उत्तर प्रदेश के रायबरेली हाल चंडीगढ़ के सेक्टर-56 निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश जहां से जींद के अलेवा निवासी राहुल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि बाकी चार आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में साइबर क्राइम टीम की तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रैकिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

आरोपी 10 से 12वीं पास
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी 10 से 12वीं पास हैं और कुछ समय पहले चंडीगढ़ में मिले थे। उस समय वहां कोई मजदूरी तो कोई घूमने गया हुआ था। सभी ने आपसी संपर्क में आने पर लोगों को निवेश के नाम पर ठगने की योजना बनाई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कई लोगों को ठग चुके हैं जिनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य के भी शामिल होने की संभावना है।

यह था मामला
थाना साइबर क्राइम झज्जर के निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने एफआईआर में बताया कि अगस्त 2025 में वह टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जुड़े थे। निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलने का दावा करने पर उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी जॉइन कर लिया। शुरुआती दौर में उन्हें कुछ मुनाफा भी दिया गया जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में लगातार पैसे जमा करवाने के लिए कहा। उन्होंने पैसे वापस निकालने की बात कही तो आरोपियों ने और पैसे मांगने शुरू कर दिए। तभी उन्हें शक हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें