फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर फ्रॉड, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 19 Dec 2024 02:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि 8 अगस्त को उसके पास टेलीग्राम अप पर एक मैसेज आया कि आपके लिए वर्क फ्रॉम होम हैं। उसने मेरे टेलीग्राम पर ही एक लिंक भेजा और साथ में पासवर्ड भी भेजा।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना प्रबंधक साइबर सेल झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि 8 अगस्त को उसके पास टेलीग्राम अप पर एक मैसेज आया कि आपके लिए वर्क फ्रॉम होम हैं। उसने मेरे टेलीग्राम पर ही एक लिंक भेजा और साथ में पासवर्ड भी भेजा। इसके बाद मैंने उसे लागइन करते हुए सारी डिटेल उसमें सबमिट कर दी। इसके बाद उन्होंने मुझे दस हजार रुपये लगाने का टास्क दिया। इससे उसके खाते में 1183 रुपये आ गए। इस तरह से उन्होंने मुझे बार-बार अलग-अलग खाते में पैसे डालने को कहा।

उसने तेरह लाख रुपये से भी ज्यादा उनके कहे अनुसार अलग-अलग खातों में डाल दिए। इसके बाद उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे और पैसे डालने को कहा। इस पर उसे लगा कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बबलू, अंकित निवासी निमोला जिला टोंक राजस्थान के तौर पर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें