फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शातिर महिलाओं ने किया ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास

Sat, 16 Mar 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के मेन बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में दो शातिर महिलाओं ने चोरी की वारदात का प्रयास किया। स्वर्णकार को बातों में उलझाकर कानों की बालियां महिला ने छिपा ली, लेकिन दुकान मालिक की सतर्कता के चलते उनकी चोरी पकड़ी गई। आरोपी महिलाएं मां-बेटी बताई जा रही हैं। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामला मेन बाजार में गांधी चौक के पास स्थित माही ज्वैलर्स का है।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को दुकान संचालक सतीश अपने काम में व्यस्त था। इसी दौरान एक महिला और युवती दुकान में आई। उन्होंने ज्वेलर्स से बालियां दिखाने को कहा। दोनों बातें करती रहीं और आभूषण देखती रहीं और इसी बीच आरोपी महिला ने कानों की बालियां छिपा ली। इस दौरान ज्वेलर्स सतीश को शंका हुई, तो उसने महिलाओं से बालियां वापस करने के लिए कहा, लेकिन वे टाल मटोल करने लगी। इसके बाद पुलिस बुला ली गई। पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो उनकी करतूत सामने आ गई। हालांकि इसके बाद उन्होंने बालियां लौटा दी और तर्क दिया कि नीचे गिर गई थी। फिर दोनों आरोपियों को थाने ले जाया गया और उनके परिजन बुलाए गए। इस वारदात से स्वर्णकारों में भी रोष है। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में थे। आरोपी महिलाएं जहां मिन्नतें मांगती रही तो वहीं स्वर्णकार केस दर्ज कराने के मूड में थे। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें