फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारित बच्चे ही देश का उज्जवल भविष्य :अंजलि

Thu, 27 Jun 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : समर कैंप में शामिल बच्चे।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अग्रवाल कॉलोनी सेवा केंद्र में समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से जीवन को मूल्यवान बनाने के महत्व को सीखा। ब्रह्माकुमारी की मुख्य संचालिका अंजलि ने कहा कि संस्कारित बच्चे ही देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन

समर कैंप के दौरान, आचार्य बीके लंकेश ने बच्चों को शारीरिक व्यायाम कराया। जिससे उनके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ और उन्होंने नियमित व्यायाम के महत्व को समझा। ति और कांता ने बच्चों के लिए आध्यात्मिक मूल्यों की कक्षा आयोजित की, जिसमें उन्होंने नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
उनके अंदर नैतिक और आध्यात्मिक मूल्य भरने से ही वे सही मार्ग पर चल सकते हैं और समाज के लिए प्रेरणादायक बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं बल्कि उनके मानसिक और आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होते हैं। इस कैंप में बच्चों ने विभिन्न खेलों, कला और शिल्प, संगीत, नृत्य, और योगा जैसी गतिविधियों में भाग लिया। र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें