फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मानसून नजदीक, नहीं हुई सीवर की सफाई

Thu, 27 Jun 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बरसात का मौसम नजदीक है, सोमवार को प्री-मानसून बारिश भी हुई, लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से अब तक सेक्टर-6 में सीवरेज व नालों की सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में बरसात के मौसम में यहां सीवरेज व नाले ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या होने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

नाले भी पूरी तरह से ढके हुए हैं। उसकी सफाई भी नहीं हुई है। कई जगह नालों की हालत खराब है और टूटे हुए हैं। सेक्टर के निवासी कई बार एचएसवीपी के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
सेक्टर-6 में सीवरेज लाइन बिछाई गई है, लेकिन उसके गंदे पानी की निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सीवरेज कनेक्शनों को दूसरी लाइन में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते पूरी तरह से व्यवस्था नहीं सुधरी है। बरसात के दिनों मे समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। सेक्टर वासियों ने बताया कि इस बार बरसाती सीजन आ चुका है, लेकिन अब तक सीवरेज व नालों की सफाई का काम नहीं करवाया गया है। नाले बंद पडे़ हुए हैं और भरे हुए हैं। बरसात के दौरान सारा गंदा पानी गलियों में जमा होगा। सेक्टर वासियों की मांग है कि सीवरेज की ब्लॉक पड़ी लाइन को सही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें