फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभिव्यंजना में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बटोरी वाहवाही

विज्ञापन
2-सुपवा की कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना का फ्लैग ऑफ कर समापन करतीं यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ गुं
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में आठ दिनों से चल रही कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा मौजूद रहीं। इस दाैरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


सुपवा की फैकल्टी ऑफ डिजाइन बिल्डिंग में तीन मई को यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति और प्रदेश के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। समापन अवसर पर रजिस्ट्रार ने कहा कि आयोजन केवल कला प्रदर्शनी नहीं बल्कि छात्रों की प्रतिभा, कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच का जीवंत उदाहरण रहा।
यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों की सालभर की मेहनत और रचनात्मकता को दिखाती है। प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व आईएएस विवेक अत्रे, पहलवान योगेश्वर दत्त आदि भी अवलोकन कर चुके हैं।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बटोरी वाहवाही
फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि अभिव्यंजना केवल कला प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रही बल्कि यह कला व सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का साझा मंच बनकर उभरी। प्रदर्शनी में लगाए गए ओपन स्टेज पर प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें