बृहस्पतिवार रात को घोषित हुए कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) परीक्षा के परिणाम में देशभर में प्रथम आए शुभांशु गोयल का शुक्रवार को अनाज मंडी में अभिनंदन किया गया।
अनाज मंडी के पीछे आर्य समाज गली के निवासी शुभांशु गोयल ने सीएस (प्रोफेशनल वर्ग का पुराना पाठ्यक्रम) की दिसंबर-2015 में हुई अखिल भारतीय परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सीएस फाउंडेशन कोर्स में शुभांशु ने ऑल इंडिया लेवल पर 13वां रैंक हासिल किया था। शुक्रवार को अनाज मंडी में परिजनों व पड़ोसियों ने फूल मालाएं पहनाकर शुभांशु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के उपाध्यक्ष शिवशंकर लोहिया ने शुभकामनाएं दीं। ताऊ ईश्वर गोयल, शिव कुमार गुप्ता, अशोक, राधेश्याम, संजय, रोशनलाल व हरिओम गुप्ता ने उसको आशीर्वाद दिया। शुभांशु के पिता अजय गोयल भी इस मौके पर मौजूद थे। सीएस से पहले शुभांशु सीए की परीक्षा भी पास कर चुका है।