फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रजिस्ट्री करवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
30jjrp19- लघु सचिवालय ​स्थित सरल केंद्र में रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट प्रस्तावित हैं। ऐसे में सोमवार को सरल केंद्र में रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों की भीड़ लग रही। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रजिस्ट्री करवाने वाले लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

जिले की बात करें तो एक दिन में ही 394 रजिस्ट्री की गई। जिले में सोमवार के लिए कुल 454 आवेदन रजिस्ट्री के लिए आनलाइन किए गए थे। इसमें से 394 लोगों ने रजिस्ट्री करवाई। सबसे ज्यादा बहादुरगढ़ में 142 रजिस्ट्री हुई। इसके अलावा झज्जर तहसील में 131, बेरी तहसील में 43, बादली तहसील में 73, मातनहेल में एक और साल्हावास तहसील में 7 रजिस्ट्री की गई।
सुबह से ही रजिस्ट्री को लेकर लोग इंतजार करते दिखे। एक-एक करके सभी की रजिस्ट्री की गई जबकि कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने आवेदन किया हुआ था, लेकिन रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं नए कलेक्टर रेट को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू किए जाने प्रस्तावित है। इसमें झज्जर तहसील में 10 प्रतिशत तक रेट बढ़ोतरी के प्रस्ताव है। इसके अलावा बेरी तहसील के गांवों व शहर में भी लगभग 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव रखे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें