फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बढ़ रही आंदोलनकारियों की भीड़, किसानों ने चौथे दिन भी किए टोल फ्री

विज्ञापन
पंजाब के मानसा से पूरा परिवार पहुंचा है किसान आंदोलन में टीकरी बॉर्डर। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली-हरियाणा के टीकरी बॉर्डर पर चल रहा किसानों का विरोध-प्रदर्शन सोमवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गया। मगर किसानों में यहां धरने के पहले दिन जैसा ही जोश व उत्साह सोमवार को भी नजर आया। जत्थों में पंजाब से सैकड़ों नए किसान बहादुरगढ़ पहुंचे। इलाके के सभी तीनों हाइवे टोल फ्री रहे। इससे टोल कंपनियां करीब 25 लाख रुपये टोल नहीं वसूल पाई। किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसान 30 दिसंबर को ट्रैक्टर लेकर मार्च निकालेंगे। इसमें सिंघु बार्डर से टीकरी बॉर्डर और शाहजहांपुर तक किसान मार्च करेंगे।
विज्ञापन

किसानों की ट्रैक्टर यात्रा को लेकर सोमवार शाम तक रूट फाइनल नहीं किया गया। लेकिन करीब तीन हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की यात्रा को लेकर लगने वाले जाम से बचने के लिए प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो। पंजाब के किसानों ने एक जनवरी को नया साल दिल्ली और हरियाणा निवासियों को उनके साथ मनाने का न्योता दिया है। किसानों का कहना है वह कई दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनसुनी कर रही है। कृषि कानूनों के खिलाफ टीकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। नयागांव क्षेत्र में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी किसान डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारी किसान भूपिंदर सिंह ने कहा कि जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता तब तक हम यही बैठे रहेंगे, चाहे एक साल या उससे अधिक समय लग जाए। महिला प्रदर्शनकारी गुरबचन कौर ने कहा कि मोदी सरकार से विनती है कि ये तीन काले कानूनों को रद्द करें।
सोमवार को लागातर चौथे दिन भी इलाके के सभी हाइवे टोल फ्री रहे। सभी चारों टोल नाकों पर किसान डेरा डाले रहे और कर्मचारियों को टोल नहीं वसूलने दिया। एलएच-9 को रोहद, एनएच 337-बी के छारा और केएमपी के आसौदा व बादली टोल प्लाजा सोमवार को भी करीब 25 लाख रुपये टोल इकट्ठा करने से वंचित रहे। रोहद टोल प्लाजा को करीब 10 लाख, और बाकी सभी को लगभग 5-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मंगलवार को भी किसान किसी भी हाइवे पर टोल नहीं वसूलने देंगे।
विज्ञापन

चौथे दिन भी रहे टोल फ्री
टीकरी बॉर्डर पर लगातार किसानों की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार दोपहर से पंजाब के कई जिलों से किसानों का जत्थे यहां पहुंचने शुरू हो गए। ऑल इंडिया किसान मजदूर संघ ने सोमवार को भी सेक्टर-9 मोड़ से टीकरी बॉर्डर तक प्रदर्शन किया। सोमवार को किसानों की काफी भीड़ नजर आई। सड़कों पर किसानों का जमावड़ा लगा रहा। किसानों की भीड़ बढ़ने के कारण लगातार हाईवे की मुख्य सड़कों पर दूख्य दूर तक किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली व सड़कों पर घूम रहे किसान नजर आ रहे हैं। किसानों का बढ़ता जमावड़ा देख जिला प्रशासन भी सतर्क है। कृषि कानून के विरोध में किसान पिछले 33 दिन से जमे हुए हैं। हर कोई कानून वापस लेने की मांग कर रहा है।
किसानों की मांग को लगातार विभिन्न संगठनों व अन्य किसानों का समर्थन मिल रहा है। यहां लगातार किसानों के आने का सिलसिला जारी है। किसान रेल गाड़ी, ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से पहुंच रहे हैं। शनिवार रात से लेकर सोमवार तक काफी संख्या में नए किसान यहां पहुंचे। पिछले दो सप्ताह से सबसे ज्यादा किसान सोमवार को नजर आए। शनिवार व रविवार सुबह किसानों के जत्थे टीकरी बॉर्डर पर पहुंचने शुरू हो गए थे। किसान अगल-अगल टोलियां बनाकर कानून पर चर्चा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें