झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। किसान फसल लेकर बेचने आ रहे हैं लेकिन हालांकि अनाज में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण अभी खरीद कार्य में तेजी नहीं आई है। झज्जर की अनाज मंडी में पहले दिन हैफेड ने 1812 क्विंटल गेहूं की खरीद की है वहीं 869 क्विंटल सरसों की खरीद की है। बेरी और मातनहेल में अभी तक खरीद नहीं हुई है।
मंगलवार को अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की आवक ने तेजी पकड़ी है। करीब 2440 क्विंटल गेहूं व एक हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। शहर की अनाज मंडी में मंगलवार को 23 किसानों की ओर से 1228 क्विंटल गेहूं लाया गया है और हैफेड एजेंसी की ओर से गेहूं की खरीद की गई है। हालांकि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी थी, लेकिन बारिश के कारण गेहूं खरीद में बाधा आ रही थी और गेहूं में नमी भी ज्यादा थी लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ मंगलवार को 23 किसान गेहूं लेकर अनाज मंडी में पहुंचे। इसमें से 1812 क्विंटल की गेहूं की खरीद की गई है। वहीं मंगलवार को 39 किसानों की ओर से 870 क्विंटल सरसों भी लाई गई है। अब तक 1580 क्विंटल सरसों मंडी में पहुंच चुकी है। जिसमें से 1360 क्विंटल सरसों की खरीद भी की जा चुकी है। मंगलवार को 62 क्विंटल जौ भी मंडी लाया गया। जिसकी प्राइवेट खरीद बोली लगाकर आढ़तियों की ओर से की गई है। अब तक करीब 1580 क्विटंल जौ अनाज मंडी में पहुंच चुका है।
तीन मंडियों में गेहूं आवक शुरू
अनाज मंडी आवक खरीद
झज्जर 2440 क्विंटल 1812 क्विंटल
बेरी 180 क्विंटल 00
मातनहेल 1580 क्विंटल 00
वर्जन
जिले में दस अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद की जानी है। तीन अनाज मंडियों गेहूं की आवक शुरू हुई है। झज्जर की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। किसानों से आह्वान है कि वे अनाज का सुखाकर लाए ताकि मंडी में पहुंचने पर उसकी खरीद हो सके।
- देवेंद्र सिंह, डीएफएससी