फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश तोता गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 25 Jan 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप में पुलिस एक बदमाश को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। एक दिन का रिमांड लेकर उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

गत 15 अक्तूबर 2021 को पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा-दिल्ली में कई वारदात करने वाला बदमाश कर्मवीर उर्फ काजू पैरोल खत्म होने के बाद वापस जेल नहीं गया है। वह अपने दोस्तों के साथ देशलपुर से डाबोदा रोड पर एक नहर की पटरी के पास बैठा है। सीआईए-1 प्रभारी जयवीर के मुताबिक, इस सूचना पर उप निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ बदमाश को पकड़ने के लिए गई। नहर के साथ बने कच्चे रास्ते से होते हुए डाबोदा-देशलपुर रोड की तरफ चले तो लांडी नहर के साथ बने कोठड़े के सामने कच्चे रास्ते पर के्र टा गाड़ी व स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दी। जिसमें दो लड़के क्रेटा गाड़ी में बैठे थे। उनके साथ एक लड़का और खड़ा था। पुलिस गाड़ी को देखकर क्रेटा गाड़ी के साथ खड़े लड़के ने पुलिस गाड़ी की तरफ फायर किया तो दो लड़के क्रेटा गाड़ी से नीचे उतर गए। जिनमें से एक लड़का कर्मवीर उर्फ काजू था। उसने भी पुलिस की गाड़ी की तरफ जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिससे पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। उनमें से एक लड़का स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। जबकि अन्य क्रेटा गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ भाग गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज हुआ था। मामले में जांच जारी थी। इस दौरान पुलिस किसी अन्य मामले में दुलीना जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी की पहचान राकेश उर्फ तोता के रूप में हुई। गांव डाबोदा खुर्द का रहने वाला है। पूछताछ खत्म होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें