फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसटीएफ ने घेरा तो फ्लाईओवर से कूदा बदमाश, दो साथियों सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एसटीएफ बहादुरगढ़ के इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने वीरवार देर रात को नाहरा-नाहरी रोड फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर गांव कुलासी के रहने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार और 39 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अंकित उर्फ पुनीत पर तीन आपराधिक, अंकित उर्फ डेका के खिलाफ नौ और अंकित उर्फ सूंडा पर तीन आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।
पुलिस की घेराबंदी देखकर एक आरोपी ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी अंकित उर्फ पुनीत को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और संभावित वारदात के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दो विदेशी पिस्तौल भी बरामद
एसटीएफ की कार्रवाई में बरामद तीन हथियारों में दो विदेशी पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से 39 कारतूस भी मिले हैं। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों को कहां से लेकर आए थे। इनका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था।
विज्ञापन



तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके साथ गिरोह में कौन-कौन शामिल है। पूछताछ के दौरान संगठित अपराध से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी सकती है।
विज्ञापन

नरेश कुमार, डीएसपी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें