मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस वारदात को किसी पुरानी या तात्कालिक कहासुनी के चलते अंजाम दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
झज्जर और चरखी दादरी की सीमा पर स्थित गांव बहुझोलरी में बीती रात सनसनी फैल गई, जब एक 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान योगेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चरखी दादरी के गांव नौसवा का रहने वाला था।
विज्ञापन
खेत में मारी गई गोली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगेश रात के समय खेत में मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने योगेश की कमर पर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कहासुनी के बाद हत्या का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस वारदात को किसी पुरानी या तात्कालिक कहासुनी के चलते अंजाम दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।