फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: पिस्तौल के साथ महिला गिरफ्तार, पूछताछ में बताया हरिद्वार से 3000 रुपये में खरीदकर लाई थी, केस दर्ज

Fri, 18 Nov 2022 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

महिला के पास केवल खाली पिस्तौल मिला है, उसके पास कोई कारतूस नहीं मिला। अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला का जमीनी विवाद चलने की चर्चा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर शहर की रहनियां कॉलोनी से पुलिस ने एक महिला को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वह हरिद्वार से तीन हजार रुपये में यह पिस्तौल खरीदकर लाई थी। शहर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रहनिया कॉलोनी निवासी पिंकी के पास अवैध पिस्तौल है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल कर लिया। अवैध हथियार के साथ पकड़ी गई महिला आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

महिला यह पिस्तौल क्यों लेकर आई थी और उसका उद्देश्य क्या था इस मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। हालांकि इस बात की चर्चा जोरों पर है कि महिला का पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला के पास केवल खाली पिस्तौल मिला है, उसके पास कोई कारतूस नहीं मिला। पुलिस के अनुसार महिला, उसके पति और दो बेटों के खिलाफ वर्ष 2014 में झज्जर सदर पुलिस थाने में झगडे़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वे बरी हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें