फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी को धुना, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 21 Feb 2023 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

घायल पुलिसकर्मी विनोद को नागरिक अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मी की वर्दी के तोड़े गए बटन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत कुलासी गांव में एक झगड़े की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ आरोपियों ने पिटाई कर दी। इससे उसके नाक पर चोट आई है। साथ ही पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिसकर्मी की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना सदर प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगाा।

विज्ञापन


थाना सदर में अनुसंधानकर्ता पद पर तैनात विनोद कुमार 19 फरवरी को गांव कुलासी में झगड़े की शिकायत पर पहुंचे थे। उनके साथ होमगार्ड बलरामा एसपीओ अजय भी थे। उन्होंने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाने के लिए बातचीत का प्रयास किया। शिकायत लालसा देवी पत्नी रूमलाल साहनी निवासी कुलासी ने सुमित उर्फ सीटू पुत्र कृष्ण निवासी कुलासी के खिलाफ की थी।

इसी को लेकर दोनों पक्ष गांव में इकट्ठा हुए। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सुमित उर्फ सीटू ने विनोद की वर्दी के बटन तोड़ दिए और नाक पर ईंट मारी। जो कि उसके नाक को छूकर निकल गई। इस दौरान नाक पर खून आ गए। विनोद ने सुमित को मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सुमित का भई प्रदीप व सुमित के परिवार से उसकी मां और जयभगवान आ गए। उन्होंने भी मिलकर मारपीट शुरू कर दी और सुमित को छुड़वाने के लिए सुमित की मां ने खुद अपने कपड़े फाड़ लिए। उन्होंने इसकी वीडियो भी अपने मोबाइल में बनाई है।

वीडियो बनाने के बाद एसपीओ अजय व होमगार्ड बलराम ने उन चारों से विनोद को छुड़वाया। इसी दौरान सुमित, जयभगवाान, प्रदीप व सुमित की मां मौके से भाग गई। आरोप है कि सुमित ने उन्हें जाते समय जान से मारने की धमक दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें