फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: सिर पर वार कर प्रवासी चिनाई मिस्त्री की हत्या, फैक्टरी की दीवार बनाने का करता था काम

Wed, 27 Nov 2024 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

मृतक के बेटे रविंदर ने बताया कि उसके पिता धनीराम पिछले तीन साल से दादरी तोय में रहकर चिनाई का काम करते थे। वह दो माह से दादरी तोय के सेक्टर-4 में निर्माणाधीन फैक्टरी की बाउंड्री बनाने का काम करते थे। उसको मंगलवार शाम को सूचना मिली कि सोमवार रात को किसी ने उसके पिता की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में दादरी तोय स्थित मेट सिटी सेक्टर-4 में रह रहे प्रवासी चिनाई मिस्त्री के सिर पर वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के झांसी के भगवंतपुरा निवासी 50 वर्षीय धनीराम के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक के बेटे रविंदर ने बताया कि उसके पिता धनीराम पिछले तीन साल से दादरी तोय में रहकर चिनाई का काम करते थे। वह दो माह से दादरी तोय के सेक्टर-4 में निर्माणाधीन फैक्टरी की बाउंड्री बनाने का काम करते थे। उसको मंगलवार शाम को सूचना मिली कि सोमवार रात को किसी ने उसके पिता की हत्या कर दी है। सूचना पाकर वह दादरी तोय पहुंचा तो पाया कि किसी ने उसके पिता के सिर पर वार करके हत्या की हैं। पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे के शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया हैं।

सीसीटीवी कब्जे में लिए

पुलिस ने मौके से सीसीटीवी भी कब्जे में लिया हैं। सीसीटीवी में एक व्यक्ति आता नज़र आ रहा हैं। परिजनों ने बताया कि सीसीटीवी में दिखने वाला व्यक्ति दो दिन से गायब हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें