झज्जर के डीघल में फाइनेंसर की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी शिवम को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवम मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवम को झज्जर लाया गया है। उसका मेडिकल चेकअप सिविल अस्पताल झज्जर में करवाया गया। मेडिकल के बाद उसे पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।