फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: पिस्तौल के दम पर दुकानदार से शटर बंद कर लूटी नकदी, 2 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

Sat, 25 Mar 2023 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी जिले के चंदनवास गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र खुशीराम का कहना है कि कुलाना चौक पर अनुष्का मोबाईल कि दुकान कर रखी है। शुक्रवार की रात समय करीब 10 बजकर 18 मिनट पर दो अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर आए उन्होंने दुकान के अंदर घुस कर दुकान का शटर अंदर से बंद कर दिया।
विज्ञापन
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के माछरौली थाना के पास कुलाना चौक पर दो नकाबपोश युवकों ने एक दुकान का शटर बंद कर दुकानदार से पिस्तौल की नौक पर 30 हजार रुपये लूट लिए हैं। मामले की जानकारी पुलिस का दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों युवक मात्र दो मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरा मामला उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हा गया है।

विज्ञापन


पुलिस थाने के निकट दुकान का शटर बंद कर पिस्तौल की नौक पर लूटे 30 हजार
रेवाड़ी जिले के चंदनवास गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र खुशीराम का कहना है कि कुलाना चौक पर अनुष्का मोबाईल कि दुकान कर रखी है। शुक्रवार की रात समय करीब 10 बजकर 18 मिनट पर दो अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर आए उन्होंने दुकान के अंदर घुस कर दुकान का शटर अंदर से बंद कर दिया और दोनों ने उसको पिस्तौल दिखाकर करीब 30000 रुपये लूट लिए। दोनों ने मुहं पर कपड़ा बांधा हुआ था। एक लड़का लाल रंग की टोपी पहने हुए था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जलद ही उनका सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। --राजेंश कुमार, जांच अधिकारी, थाना माछरौली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें