फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: 18 मिनट में लाखों के जेवर-नकदी लेकर फुर्र हो गया चोर, शादी में गए प्रॉपर्टी डीलर का घर खंगाला

Sat, 15 Apr 2023 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

चोर ने शादी समारोह में गए प्रॉपर्टी डीलर का घर खंगाल ले गए। रात करीब दो बजे चोर दीवार फांदकर घर में घुसा और ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीछा करने पर भी हाथ नहीं आया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध। घर के अंदर खुली पड़ी अलमारी। खाली आभूषण रखने के डिब्बे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की देव नगर कॉलोनी में चोर ने दीवार फांद कर प्रापर्टी डीलर के घर से लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। चोर ने इस घटना को केवल 18 मिनट में अंजाम दिया। घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो है। पीछा करने पर भी वह हाथ नहीं आया। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


चोरी की यह घटना देव नगर निवासी संजय दलाल के घर में हुई है। संजय ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने परिचित के यहां शादी समारोह में गए थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सो रहे थे। रात करीब दो बजे चोर दीवार फांदकर घर में घुसा और ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

चोर जिस वक्त घटना को अंजाम दे रहा था उसी दौरान मकान मालिक संजय भी पहुंच गए।जैसे ही संजय गेट का ताला खोलकर अपनी स्कूटी अंदर खड़ी करने लगे तभी चोर निकलकर भाग गया। संजय ने चोर का पीछा भी किया, मगर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


संजय के अनुसार, जब उसने अपने घर में जांच की तो पता चला कि घर से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, 5 सोने की चेन, सोने का हार, कानों के बाले, अंगूठियां सहित 30 से 35 चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण चोरी हुए हैं। फिलहाल मकान मालिक ने इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

हाथ में लोहे की रॉड लेकर भागता नजर आया
चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहा चोर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। वह दो बजकर दो मिनट पर घर में घुसा और 18 मिनट तक घर को खंगालता रहा। जैसे ही गेट पर आवाज सुनाई दी तो चोर सतर्क हो गया और मकान मालिक संजय के गेट खोलते और अपनी स्कूटी खड़ी करने लगा तो चोर घर से भाग निकला।

देवनगर में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मौका मुआयना भी किया है। सीसीटीवी कब्जे में लेकर चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही चोर को पकड़ा जाएगा। -अशोक कुमार, प्रभारी, थाना शहर बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें