फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव के साथ बह गई नहर किनारे कपड़े धो रही महिला

Sat, 05 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने के बाद ओबरा बांध के फाटक खोल दिए गए।
विज्ञापन
नहर की पटरी पर एक महिला कपड़े धोते हुए पैर फिसलने के कारण नहर में बह गई। महिला बेरी उपमंडल के पहाड़ीपुर गांव की निवासी है। देर शाम तक महिला को नहर में ढूंढने के लिए छुछकवास चौकी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शाम ढलने के कारण इसे रोकना पड़ा। अब शनिवार सुबह फिर से नहर में महिला की तलाश की जाएगी। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार गांव पहाड़ीपुर निवासी वेदपाल की पत्नी प्रमिला शुक्रवार दोपहर जेएलएन नहर के किनारे कपड़े धोने के लिए गई थी। वहां पर कपड़े धोते हुए अचानक महिला का पैर फिसल गया और नहर में बहाव तेज होने के कारण बहाव के साथ ही नहर में बह गई। चूंकि नहर का जलस्तर पिछले कई दिनों से बढ़ा हुआ था, ऐसे में महिला के पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही छुछकवास चौकी इंचार्ज पवन कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से महिला की तलाश की, लेकिन महिला का पता नहीं लग सका। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शाम को अंधेरा छा जाने के कारण तलाशी का काम पूरा नहीं हो सका। अब शनिवार की सुबह से ही महिला को तलाशने की कार्रवाई आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें