फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की नहीं होने दी जाएगी तस्करी: ललित

Sat, 24 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब के ठेके पर देसी शराब की बिक्री और देसी शराब के ठेके पर अंग्रेजी शराब की बिक्री अवैध है और नियमों की उल्लंघना है। ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है सीआईए झज्जर इंचार्ज ललित कुमार का। सीआईए झज्जर इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि एसपी जश्रदीप सिंह रंधावा के दिशा- निर्देशानुसार सीआईए की टीम ने  जिले में अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालों, अवैध हथियार रखने वालों और इसके अलावा जुआ, सट्टा के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत उन्हें सफलता भी मिल रही है और इस कारोबार से जुड़े लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अंग्रेजी शराब के ठेके पर देसी शराब की बिक्री और देसी शराब के ठेके पर अंग्रेजी शराब की बिक्री होना अवैध है। ऐसे में जो भी व्यक्ति या ठेकेदार ऐसा कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनका यहीं प्रयास है कि पूरा जिला अपराध मुक्त हो और किसी तरह का अवैध कार्य न हो। इसके लिए सीआईए की विभिन्न टीमें जुटी हुई हैं। दिन हो या रात सीआईए द्वारा गठित टीमें विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर जमाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा के दिशानिर्देेश के अनुसार 10 सितंबर से 10 अक्तूबर तक यह विशेष अभियान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें