फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधर के विवाद में ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या

Sat, 04 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर की ट्रक यूनियन में चुनाव को लेकर चल रही तनातनी ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चली गोली एक ट्रक मालिक को जा लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। कुछ समय पहले परनाला रोड स्थित ट्रक यूनियन में प्रधानी पद को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि उस समय बीच-बचाव करके मामले को शांत कर दिया गया था। चार दिन पहले ही यहां नए प्रधान का चुनाव भी हुआ था, लेकिन चुनावी मसले को लेकर कुछ कुछ ट्रक ऑपरेटरों में तनातनी बढ़ गई थी। शुक्रवार को दो पक्ष आपस में झगड़ पड़े। शिकायतकर्ता नूना माजरा निवासी देवेंद्र ने बताया कि उनके पास दो ट्रक हैं, जिन्हें यूनियन में अटैच कर रखे हैं। जब उसका चाचा ओमप्रकाश (35) अपने ड्राइवरों से बातचीत कर रहा था। इसी बीच वह वहां झगड़ रहे यूनियन से जुड़े लोगों को छुड़वाने व बीच-बचाव के लिए गया तो मनोज ने उस पर रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली लगने से उसके चाचा की मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी धीरज कुमार, थाना शहर प्रबंधक विष्णु प्रसाद अपनी टीम के साथ जायजा लिया। उन्होंने यहां मौजूद यूनियन से जुड़े अन्य लोगों से भी इस बारे में जानकारी जुटाई। थाना प्रबंधक ने बताया कि देवेंद्र के बयान पर मनोज, अशोक, सतबीर व सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। शव का पोस्टमार्टम सिविल हास्पिटल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मचा रहा हड़कंप
एकाएक यूनियन के हाल में गोली चलने को लेकर यहां ट्रक ऑपरेटरों में हड़कंप मचा रहा। हर कोई इस घटना को लेकर सवाल उठाता रहा। ऑपरेटरों का कहना था कि छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर तकरार हो जाती है, लेकिन इस तरह का कदम उठाना ठीक नहीं। यूनियन में कभी भी इस तरह की वारदात नहीं हुई। कुछ ऑपरेटर तो भय के मारे यहां से खिसकते भी नजर आए। यही नहीं घटना के बाद सुरक्षा को ध्यान रखते हुए पुलिस ने यहां अपनी निगरानी भी बढ़ा दी।

ट्रक लिए कब्जे में
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों के कुछ ट्रकों को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। कहीं मौके से कोई ट्रक न लेकर निकल जाए इसको लेकर पुलिसकर्मी ने ट्रक की हवा निकालनी शुरू कर दी। लेकिन यूनियन से जुड़े कुछ लोगों ने हवा निकाले जाने को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि ट्रक की हवा निकाले जाने के कारण अन्य ट्रकों का परिसर में आना-जाना बाधित हो जाएगा। इससे दूसरों को भी परेशानी होगी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने अपने हाथ वापस खींच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें