फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी में शामिल रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिमों से ही मांग डाली रिश्वत
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात रहे एक थानेदार से एक करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद होने के बाद इस मामले में पुलिस ने अब तस्करी के मामले में शामिल रहे बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। उनका यह गोरखधंधा कहां-कहां जुड़ा है और इसमें और कौन शामिल रहे हैं, इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिला हेडक्वार्टर डीएसपी हंसराज को तस्करी के इस मामले में जांच सौंपी गई है। एसओजी में कार्यरत रहे थानेदार सबीस के पास से 650 ग्राम हेरोइन और कुछ मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद तस्करी से जुड़े मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी तय थी। डीएसपी के अनुसार हेरोइन तस्करी के मामले में अब पकड़े गए आरोपियों में ओमबीर और उसका बेटा मोहित शामिल है। ये चरखी दादरी के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गत 3 सितंबर को डीएसपी धीरज कुमार की अगुवाई में थाना शहर पुलिस ने एसओजी में छापा मारा था। यहां से सिटी एसएचओ विष्णु प्रसाद की टीम ने सहायक उप निरीक्षक सबीस कुमार के बक्से से तस्कर से ली हुई 650 ग्राम हेरोइन बरामद की थी और कुछ ग्राम गांजा भी। पुलिस की इस कार्रवाई से एसओजी में हड़कंप मचा रहा था। सबीस पर आरोप था कि उसने मोहित को तस्करी के मामले में पकड़ा था, लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई न करके केस को रफा-दफा करने के लिए सौदेबाजी कर ली गई थी। यही नहीं तस्कर उसकी गाड़ी को भी अपने पास रखने और रुपये अदा करके गाड़ी को लेकर जाने के आरोप लगे थे, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थानेदार को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब इसी मामले में तस्करी में शामिल रहे पिता ओमबीर और उसके पुत्र मोहित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें