फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख की ठगी, खुद को बताया राहुल गांधी सुरक्षाकर्मी

Thu, 28 Jul 2022 09:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)

सार

आरोपी ने पीड़ित को खुद को राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात बताकर झांसे में लिया। दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने खुद को सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बताया था। आश्वासन दिया गया कि कई लड़कों को नौकरी लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
fraud new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका और राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात बताकर एक व्यक्ति व उसकी पत्नी पर दिन दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये लेने का आरोपर लागया है। हरियाणा के झज्जर में साल्हावास पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हमायूपुर निवासी ईश्वर ने बताया कि उसकी बेटी सुशीला और संजय सिहाग की पत्नी रूबी सिहाग हिसार के एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। जिस कारण सुशीला और रूबी सिहाग में अच्छी दोस्ती हो गई। रूबी का उनके घर आना जाना हो गया। कई बार रूबी अपने पति के साथ भी उनके घर पर आईं। इस दौरान सुशीला के भाई अनिल ने दिल्ली पुलिस में सिपाही पद के लिए फार्म भर रखा था।

एक दिन संजय और रूबी  उनके घर आए और संजय सिहाग ने कहा कि वह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेट के पद पर तैनात है। वह प्रियंका गांधी व  राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात है। उसने बताया कि वह अनिल की दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवा देगा। उसके बदले में उसको दस लाख रुपये देने होंगे। रूबी  ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि उनके पति  कई लड़कों को नौकरी लगवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आरोप लगाया कि दंपति उनके घर से एक लाख रुपये नगद ले गए। उसके बाद छह लाख सत्तर हजार रुपये सात से आठ बार में उन्होंने अपने और अपने जानकारों के बैंक खातों में डलवाए। 5 नवंबर 2020 से 25 दिसंबर 2020 तक राशि उनके खाते में डलवाई है। उसके बाद संजय सिहाग का फोन आया कि रुपये मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games : बेटियां दिखाएंगी दमखम , हरियाणा के 43 खिलाड़ियों में 26 बेटियों को मिला बर्मिंघम का टिकट

आपके लड़के को नौकरी मिल जाएगी। जब दिल्ली पुलिस की भर्ती पूरी हो गई और उसके लड़के का नंबर नहीं आया तब उसने संजय सिहाग से फोन पर बात की तो उसने कहा कि सिफारिश नहीं चली। उन्होंने जो रकम उसके खाते में डाल रखी है वह रकम में वापस दे देगा लेकिन बार बार फोन करने पर भी वह रुपये वापस नहीं कर रहा है। जब उससे रुपये मांगने जाते हैं तो वह जान से मारने व देख लेने की बात कहता है। 

 ईश्वर सिंह की शिकायत पर आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आगामी कार्रवाई जारी है। - सत्यपाल, निरीक्षक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें