प्रियंका और राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात बताकर एक व्यक्ति व उसकी पत्नी पर दिन दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये लेने का आरोपर लागया है। हरियाणा के झज्जर में साल्हावास पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हमायूपुर निवासी ईश्वर ने बताया कि उसकी बेटी सुशीला और संजय सिहाग की पत्नी रूबी सिहाग हिसार के एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। जिस कारण सुशीला और रूबी सिहाग में अच्छी दोस्ती हो गई। रूबी का उनके घर आना जाना हो गया। कई बार रूबी अपने पति के साथ भी उनके घर पर आईं। इस दौरान सुशीला के भाई अनिल ने दिल्ली पुलिस में सिपाही पद के लिए फार्म भर रखा था।
एक दिन संजय और रूबी उनके घर आए और संजय सिहाग ने कहा कि वह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेट के पद पर तैनात है। वह प्रियंका गांधी व राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात है। उसने बताया कि वह अनिल की दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवा देगा। उसके बदले में उसको दस लाख रुपये देने होंगे। रूबी ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि उनके पति कई लड़कों को नौकरी लगवा चुका है।