फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बहादुरगढ़ के गांव आसंडा में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया

Tue, 31 Jan 2023 12:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

गोली लगने से महिला की हालत गंभीर है, जबकि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों में काफी समय से तनाव चल रहा था। पत्नी अपने बच्चों के साथ आसंडा में और पति अपनी मां के साथ सोनीपत में रहता था।
विज्ञापन
हंसराज, संतोष। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आसंडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक है। वह पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है।

विज्ञापन


गांव आसंडा के मृतक की पहचान हंसराज उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह जन स्वास्थ्य विभाग सोनीपत में कार्यरत था। अपनी मां के साथ सोनीपत में ही रहता था। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे वह बाइक पर सवार होकर गांव आसंडा में स्थित अपने घर आया।



यहां पत्नी 32 वर्षीय संतोष पर लगातार दो गोली चलाई। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही हंसराज की मौत हो गई। जबकि पत्नी संतोष की सासें चल रहीं थीं। उसे लोगों ने संभाला और पीजीआई रोहतक ले गए। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन


वारदात में अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि हंसराज का पत्नी संतोष के साथ काफी समय से तनाव चल रहा था। इसी वजह से उसने यह वारदात कर डाली। सूचना मिलने पर आसौदा थाना, मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मौके पर ही है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें