क्षेत्र के गांव छौछी में देर शाम को मामूली कहासुनी को लेकर एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से अपने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी। गोली से एक युवक की मौत गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों की मदद से रोहतक पीजीआई भर्ती करवाया गया। जहां घायल युवक की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि गांव छौछी मे रविवार देर शाम को पूर्व सैनिक धर्मेन्द्र का अपने पड़ोसी राजपाल के साथ किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में इतना विवाद बढ़ गया कि तैश में आकर पूर्व सैनिक धर्मेंद्र अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर घर सेे निकाल लाया और गोली चल दी। पूर्व सैनिक द्वारा रिवाल्वर से चलाई दो गोलियों में से एक गोली राजपाल के सिर व एक गोली उसकी छाती में लगी। बाद में झगडे़ का बीच-बचाव करने आए चचेरे भाई जय सिंह पर पूर्व सैनिक ने एक गोली चलाई। जोकि जय सिंह को पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
घटनाक्रम के बाद पूर्व सैनिक मौके से फरार हो गया। ऊधर घटनाक्रम के बाद परिजनों द्वारा गोली लगाने के बाद राजपाल व जय सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई लेकर जाने लगे तो राजपाल ने बीच रास्ते गांव डीघल के पास ही दम तोड़ दिया। जय सिंह गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज पीजीआई एमएस रोहतक चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना में पूर्व सैनिक के हाथों मौत का ग्रास बनने वाला राजपाल गांव में बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ था, और इसके लिए उसके पिछले काफी दिनों से मुहिम भी छेड़ी हुई थी।
गांव छौछी में पूर्व सैनिक द्वारा दो युवकों पर गोली चलाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थे। मामला आपस में मामूली कहासुनी का था। इसी को लेकर पूर्व सैनिक ने गोली चला दी। जिसमें राजपाल की मौत हो गई और जयसिंह का पीजीआई एमएस रोहतक में इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी धर्मेंन्द्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए बेरी थाना प्रभारी टीम, डीघल चौकी, सीआईए टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफतार कर लिया जाएगा।
कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी बेरी