फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जारी किये उपद्रव के आरोपियों की पहचान के लिये दो फोटो

Mon, 18 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
अपराध - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव में शामिल दो युवकों के फोटो प्रशासन ने जारी किए हैं। एसपी जशनदीप सिंह ने बताया कि जिले में 20 व 21 फरवरी को झज्जर शहर व अन्य स्थानों पर हुई तोड़फोड़, लूटपाट व आगजनी की घटनाओं के आरोपियों की पहचान की जानी है। दो अलग अलग फोटो जारी करते हुए एसपी जशनदीप सिंह ने आमजन से इन दोनों आरोपियों की पहचान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त आरोपियों के नाम व पता देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी तथा सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


उपरोक्त दोनों फोटो झज्जर शहर के बस अड्डे के आसपास के हैं। आरोपियों की पहचान के संबंध में कोई भी जानकारी पुलिस को वाट्सएप नंबर 8398856100 पर दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी उपद्रव से संबंधित दर्ज मामलों को सुलझाने में सहायक साबित होगी। -एसपी जशनदीप सिंह।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें