फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: अलग कमरा लेने के लिए कहने पर साथी को हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतारा, बिहार का था निवासी

Wed, 25 Oct 2023 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बांका जिले के गांव भरको के रहने वाले अमरजीत के रूप में मृतक की पहचान हुई है। युवक बिहार से अपने साथी को डेढ़ माह पहले नौकरी दिलाने के लिए लेकर आया था। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर से सटे गांव सांखोल में बिहार मूल के एक युवक की हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बांका जिले के गांव भरको के रहने वाले करीब 35 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई है। साथ रहने वाले एक युवक ने ही वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमरजीत दो भाइयों में बड़ा था और पिछले कुछ समय से यहां सांखोल गांव में किराये के मकान में रह रहा था। वह बिजली फिटिंग के लिए झिरी बनाता (दीवार में तोड़-फोड़ का कार्य) था। करीब डेढ़ महीने पहले वह अपने गांव से दीपक नाम के युवक को नौकरी दिलाने के लिए लेकर आया था। उसे काम के साथ-साथ रहने को जगह और खाना भी उपलब्ध कराया। समय काफी हो जाने के चलते जब अमरजीत उसे कमरे और भोजन की अलग व्यवस्था करने के लिए कहने लगा तो यह बात दीपक को बहुत अखरने लगी। इस बात पर दोनों में विवाद होने लगा।
 

बुधवार दोपहर भी इसी वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि तैश में आकर दीपक ने हथौड़े से वार कर दिया। जब वह दीवार कूदकर भाग रहा था तो अमरजीत की पत्नी ने उसे देख लिया। वह तुरंत कमरे के अंदर गई तो अमरजीत बेसुध अवस्था में पड़ा था। आसपास खून फैला हुआ था और नजदीक ही हथौड़ा पड़ा था।

 

शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल को नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सेक्टर-6 थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची।

विज्ञापन


गांव सांखोल में अमरजीत नाम के एक युवक की हत्या की गई है। इस संबंध में परिजनों के बयान पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मृतक के साथ रहने वाले ही एक युवक पर हत्या का आरोप है। आरोपी की तलाश की जा रही है। -जितेंद्र सिंह, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें