फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चोर गिरोह ने तिब्बत मार्केट से उड़ाए हजारों के कपड़े, भागने से पहले काबू

Sun, 06 Dec 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह, जिसमें 7 महिलाएं व एक पुरुष था ने शनिवार को तिब्बत मार्केट में हजारों रुपये कीमत के गर्म वस्त्र चुरा लिए। उनकी गतिविधि अभी थमी नहीं थी कि वहां दुकानदारों को शक हो गया।
विज्ञापन


हंगामे के साथ मौके पर ही रोक लिया गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और उन द्वारा चुराए गए सामान व उनको पुलिस चौकी ले जाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

रविवार को उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। बस स्टैंड के पीछे सर्दी के मौसम में तिब्बत के लोगों द्वारा गर्म कपड़ों की मार्केट लगाई जाती है। फिलहाल मार्केट में 50 के करीब दुकानें हैं।
विज्ञापन


इनमें बच्चों से लेकर बड़ों तक के ब्रांडेड कपड़े उपलब्ध हैं। शनिवार को एक चोर गिरोह मार्केट में घुसा और वहां से हजारों रुपये कीमत के वस्त्र चोरी कर बाहर खड़ी सूमो गाड़ी में डाल लिए ।

इससे पहले कि वे फरार होते दुकानदारों को शक हो गया और मौके पर ही उनको दबोच लिया। पुलिस ने चोरी के इस मामले में सात महिलाओं व एक पुरुष और टाटा सूमो को पकड़ा है।

ऐसे उड़ाया सामान
महिला व पुरुषों का यह गिरोह सुबह 12 बजे के करीब तिब्बत मार्केट में पहुंचा था। उन्होंने वहां विभिन्न साइज के कपड़े देखने शुरू कर दिए।

इस बीच गिरोह में काम कर रहे ये चोर कपड़े देखने के बहाने कुछ कपड़ों को दुकानदार से नजर बचाकर पीछे एक दूसरे को देते गए।

एक महिला कपड़ों को शॉल में छिपाकर बाहर खड़ी गाड़ी में डाल आती। इस प्रकार उन्होंने अलग-अलग दुकानों से बड़ी संख्या में कपड़े चुरा लिए।

लेकिन उनकी यह हरकत ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी। पुलिस चौकी प्रभारी मुनेश मौके पर पहुंची और इनको थाने लेकर आई। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें