फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में प्लास्टिक की टंकी में मिला नवजात का शव, हत्या की आशंका

Mon, 25 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गोछी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव गोछी में बीती रात को घर में जन्मे छह दिन के नवजात की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नवजात के शव को टंकी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया वहां से बच्चें को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई एमएस रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में परिजनों की शिकायत पर बच्चे की हत्या करने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गोछी में बीती 19 अप्रैल को नरेश के घर में लड़के का जन्म हुआ था और बीती रात को लड़के की छठी का कार्यक्रम था और आस-पास मोहल्ले की महिलाएं व लोग घर पर कार्यक्रम में आए हुए थे और रात को 12 बजे कार्यक्रम हो जाने के बाद आस-पास के सभी महिलाएं व व्यक्ति अपने-अपने घर वापस लौट गए और परिवार भी सो गया। रात करीब 3 बजे जब बच्चा रोया तो मां ने बच्चे को दूध पिलाया और बाद में मां भी आराम से सो गई।

बाद में सुबह जब परिवार उठा तो मां के पास सो रहा बच्चा गायब मिला तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने आस-पास की जगाहों पर बच्चे को तलाशना शुरू कर दिया, लेकिन करीब घटें भर तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा बाद में परिजनों ने घर के बाथरूम में रखी प्लास्टिक की टंकी का ढक्कन खोला तो उसमें बच्चा नजर आया तो परिजनों ने पैरों तले जमीन खिसक गई और बाद में सारे घटनाक्रम की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद  डीएसपी जगत सिंह, डीएसपी हंसराज व बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह, फिंगर एक्सपर्ट टीम व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की गई और सारे घटनाक्रम की जानकारी ली गई और शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया।
19 अप्रैल को नरेश के घर हुआ नवजात का जन्म
बताया जा रहा है कि नरेश की शादी 31 मई 2015 को रोहतक निवासी कोमल के साथ हुई थी और अब बीते 6 दिन पहले घर में खुशी आई थी और एकाएक बच्चे की हत्या हो जाने से परिवार में मातम छा गया और परिजनों से खुशी भी छीन ली गई। 19 अप्रैल को गांव डीघल के अस्पताल में नरेश की पत्नी कोमल ने लड़के को जन्म दिया और नरेश को पहला ही लड़का हुआ था परिवार में लड़का होने पर दादा, दादी व परिजनों ने खुशी मनाई थी। लेकिन परिजनों ने ऐसा सोचा भी नही था कि बच्चें की छठी वाले दिन हत्या हो जाएगी।


गांव गोेछी में 6 दिन के नवजात का बाथरूम में रखी टंकी में मिलने की सूचना मिली थी और सूचना पाकर बेरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और पुलिस ने इस सदंर्भ में नवजात के पिता नरेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और नवजात के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई एमएस में करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।  प्रयास है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। मामले ही सच्चाई भी जल्द ही सामने आएगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बेरी कुलबीर सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें