अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
एसआईटी ने गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआईटी प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एसआईटी में तैनात मुख्य सिपाही रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम झज्जर बाईपास रोड नजदीक बाबरा रोड पर गश्त पर तैनात थी, तभी गांव बाबरा की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया और वह युवक पुलिस टीम को देख कर भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को काबू किया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान नवीन पुत्र अत्तर सिंह निवासी गांव सिलाना जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी नवीन पर शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।